फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime accident women died

अनियंत्रित कैंटर की चपेट में आई बस का इंतजार कर रही महिला, मौत

Sat, 05 Oct 2019 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
crime accident women died
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-जोत मार्ग पर कलहेत्तर घटु के समीप अनियंत्रित कैंटर की चपेट में आने से बस का इंतजार कर रही महिला की मौत हो गई है। यह हादसा शनिवार सुबह के समय पेया आया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके की तरफ रवाना हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुं्चाया। मृतक महिला की पहचान उर्मिला देवी (55) पत्नी बिशन दास गांव कलहेतर ग्राम पंचायत गाहर के रूप में हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ भादंस की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक किशन कुमार (33) पुत्र राजकुमार काकोवाल रोड विशाल नगर लुधियाना कैंटर लेकर जोत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कल्हेत्तर घटु के समीप महिला बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अचानक चालक ने कैंटर से अनियंत्रण खो दिया। इस कारण कैंटर पीछे की तरफ आ गया। इससे बस का इंतजार कर रही महिला कैंटर की चपेट में आ गई। महिला को बचाव तक का मौका नहीं मिला। साथ ही कैंटर महिला सहित खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन गिरने की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस थाना चुवाड़ी को दी। सूचना मिलने के बाद चुवाड़ी थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया और पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं, पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में मातम छा गया है।

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई हैै। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed