फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Craftsmen and weavers taught the students the nuances of art.

Chamba News: शिल्पकारों और बुनकरों ने विद्यार्थियों को सिखाईं कला की बारीकियां

Tue, 23 Sep 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Craftsmen and weavers taught the students the nuances of art.
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में जिला स्तरीय शिल्प एवं बुनकर जागरूकता मेले और कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान शिल्पकारों और बुनकरों ने विद्यार्थियों को कला की बारीकियां सिखाईं। यह कार्यशाला केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के तत्वाधान में विकास आयुक्त दिल्ली, हस्त शिल्प सेवा केंद्र कुल्लू, आर्ट एवं क्राफ्ट प्रमोशन सोसायटी चंबा के सौजन्य से आयोजित की गई। समापन समारोह के दौरान राजकीय महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। हस्त शिल्प केंद्र के सहायक निदेशक संतोष आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न हस्तशिल्पों के हस्तशिल्पी अपनी कला का प्रदर्शन किया। तीसरे दिन कार्यशाला के दौरान धातु शिल्पकार अंकित, चंबा मिनिएचर पेंटिंग कलाकार परीक्षित शर्मा, चीड़ पत्ती शिल्पकार ज्योति, चंबा एवं पहाड़ी कढ़ाई कलाकार हिनू शर्मा, चर्म शिल्पकार विनोद कुमार तथा सिलाई-बुनाई कलाकार अंजू कुमारी ने अपने-अपने शिल्प एवं कला का प्रदर्शन किया, विद्यार्थियों को शिल्प की बारीकियां सिखाईं। विद्यार्थियों के प्रश्नों का संभव उत्तर देकर निवारण किया। इस दौरान प्रो. राकेश राठौर, डॉ चमन सिंह, प्रो. केवल कृष्ण और डॉ. विजय कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed