फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cracks in the road, danger of accident

Chamba News: सड़क में आईं दरारें, हादसे का खतरा

Mon, 27 Feb 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cracks in the road, danger of accident
चंबा के सरौथा नाले में बन रहे पुल के कारण टूटी सड़क।संवाद
चंबा। हरदासपुरा सरौथा बाईपास सड़क में पांच पांडव मंदिर के पास नए पुल के निर्माण कार्य के चलते दरारें आ गई हैं। इसके चलते इस सड़क पर हादसे का खतरा बना हुआ है। पुलिस विभाग ने मालवाहक वाहनों को बालू-हरदासपुरा सरौथा वाईपास सड़क पर आवाजाही न करने की नसीहत देते हुए छोटे वाहन चालकों को भी संभल कर ही आवाजाही करने की सलाह दी है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पानी के रिसाव के कारण यह समस्या हुई है। बहरहाल, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विभागीय कर्मी वहां पर दिन-रात तैनात हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरौथा नाले पर लोगों की सुविधा को देखते हुए पुल का निर्माण करवाया जा रहा है। पुल निर्मित होने से यहां से आवाजाही करने वाले सैकड़ों वाहन चालकों और राहगीरों को सुविधा होगी। विभाग की ओर से ठेकेदार को कार्य का टेंडर आवंटित करवा दिया गया है। इसके बाद युद्धस्तर पर कार्य चला हुआ है। ऐसे में कटिंग कार्य के चलते सड़क में दरारें आ गई हैं। इससे इस सड़क पर बड़े मालवाहक वाहनों को चलाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

नरेश कुुमार, प्रमोद कुमार, योगराज, हरीश कुमार आदि ने बताया कि सड़क में दरारें आने से एहतियातन उस क्षेत्र को बाकायदा चिह्नित कर लोगों को आगाह कर दिया गया है। बहरहाल, इस सड़क पर लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग की ओर से भी कर्मियों को भी दिन-रात तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सरौथा नाले पर पुल निर्माण कार्य के चलते सड़क में दरारें आई हैं। ऐसे में बड़े मालवाहक वाहन चालकों से आग्रह है कि बालू-हरदासपुरा-सरोथा बाईपास सड़क का इस्तेमाल न करें और छोटे वाहन चालक भी सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाएं।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि पानी के रिसाव के कारण सड़क पर दरारें आई हैं जिन्हें चिह्नित कर लोगों को आगाह करने के लिए लाल रस्सी लगा दी गई है। बताया कि दिन-रात लोगों को सचेत करने के लिए विभागीय कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। यदि आवश्यक हुआ तो मार्ग के एक छोर की पहाड़ी को काट कर मार्ग को और चौड़ा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed