फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CPM condemns brutal murder of Manohar

Chamba News: मनोहर की निर्मम हत्या की माकपा ने की भर्त्सना

Thu, 15 Jun 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 15 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
CPM condemns brutal murder of Manohar
चंबा। मनोहर की निर्मम हत्या का माकपा भर्त्सना करती है। साथ ही माकपा ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार के साथ संवेदना प्रकट करती है। सीपीआईएम जिला सचिव नरेंद्र ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से निष्पक्ष जांच करे जिससे जो लोगों में पुलिस और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बना रहे। पुलिस आरोपी के परिवार के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ करे। लोगों को पुलिस पर विश्वास नहीं है इसलिए लगातार प्रदर्शन जारी हैं।
विज्ञापन

पुलिस जो भी साक्ष्य हैं जिन्हें हत्या के मामले में जरूरी समझा जाता है उन्हें जुटाए। पुलिस की ओर से 10 दिन बाद भी कोई ठोस और संतोषजनक कार्य नहीं किया गया है। सीपीआईएम यह भी मांग करती है की इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लगाया जाए। माकपा ने कहा कि चंबा के लोग शांतिप्रिय लोग हैं और सदियों से सौहार्द भाईचारे से रहते हैं। पुलिस से यह भी मांग है कि इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने वाले लोगों पर भी कार्रवाई हो। सांप्रदायिक रंग देने से केस और न्यायिक जांच की प्रक्रिया में गड़बड़ होने की संभावना बनी रहती है और समाज में भी भय और तनाव का माहौल बन जाता है। सीपीआईएम यह भी मांग करती है की जितने भी लोग संदेह के दायरे में हैं, उन्हें गिरफ्तार करे। माकपा लोगों और जन प्रतिनिधियों से भी अपील करती है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। पुलिस प्रशासन को अपना काम करने दें। उन्होंने प्रशासन और सरकार की ओर से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता प्रदान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed