फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cowshed burnt to ashes along with fodder, loss of Rs 1 lakh

Chamba News: चारे समेत गोशाला जल कर राख, एक लाख का नुकसान

Tue, 09 Apr 2024 10:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Cowshed burnt to ashes along with fodder, loss of Rs 1 lakh
सिहुंता (चंबा)। मवेशियों के लिए रखे चारे समेत गोशाला जलकर राख हो गई। इससे प्रभावित परिवार को एक लाख का नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत गरनोटा के गांव घाघन निवासी रोशन लाल पुत्र मनसो राम की गोशाला में मंगलवार शाम 5:00 बजे अग्निकांड हुआ। गोशाला से उठते धुएं की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर गोशाला के भीतर बंधे मवेशियों को खोलकर सुरक्षित बाहर पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान ने प्रभावित की गोशाला का जायजा लेकर क्षेत्रीय पटवारी को इसकी सूचना दी। जानकारी के मुताबिक रोशन लाल की गोशाला में मंगलवार शाम के समय अचानक आग लग गई। गोशाला से उठते धुएं के गुब्बारों को देखकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर गोशाला में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते गोशाला में आग की लपटें प्रचंड हो गईं और देखते ही देखते पूरी गोशाला और उसके भीतर मवेशियों के लिए रखा चारा सहित गोशाला की लकड़ी भी जल कर स्वाह हो गए। पंचायत प्रधान अरुणा देवी ने बताया कि गांव घाघन निवासी रोशन लाल की गोशाला आग की भेंट चढ़ने से उसके भीतर रखा सारा घास और लकड़ी जल गई है। बताया कि इसकी सूचना पटवारी को दे दी गई है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित की हर संभव सहायता करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed