{"_id":"c0dd38a749f778b35fe6a5698dfc20cc","slug":"cow-muder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहत्या में आरोपियों के घर से बरामद देसी घी के नमूने जाएंगे फोरेसिंक लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहत्या में आरोपियों के घर से बरामद देसी घी के नमूने जाएंगे फोरेसिंक लैब
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 30 Jan 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा पुलिस गोहत्या मामले में जांच के दौरान आरोपी के घर से बरामद किए गए देसी घी की फोरेंसिक जांच करवाने जा रही है। पुलिस जानना चाहती है कि इस शुद्घ घी को तैयार करने के लिए वाकई में दूध का प्रयोग किया गया है या फिर व्यावसायिक लिहाज से अधिक मुनाफा कमाने के लिए किसी अन्य जैविक पदार्थ की मिलावट की गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में गाय के अवशेषों के साथ-साथ आरोपियों के घर से तैयार किया गया शुद्घ घी भी बरामद किया था। ऐसे में रिपोर्ट आने पर सच साबित होगी। मामले की पड़ताल में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को एक और पुख्ता सबूत मिल जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बाहरी राज्यों में पहले भी जैविक अवशेष से मिलावटी घी तैयार कर उसे शुद्घ देसी घी के नाम पर बेचे जाने के मामले आए हैं। ऐसे में पुलिस अपनी जांच को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए किसी भी पक्ष से कमजोर साबित नहीं होना चाहती है। बहरहाल घी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घी की की चिकनाई का रहस्य सुलझ पाएगा।
विज्ञापन
डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर बीर बहादुर ने बताया आरोपियों के घर से पकड़े गए घी के नमूने तैयार कर लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। पुलिस ने अपनी जांच में इस पहलू को भी शामिल किया है ताकि आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए जा सकें।