{"_id":"6543da6ee5a63305ab08e467","slug":"counseling-for-tgt-posts-will-be-held-in-chamba-on-13th-and-14th-november-chamba-news-c-88-1-cmb1003-11245-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में 13 और 14 नवंबर काे होगी टीजीटी पदों के लिए काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में 13 और 14 नवंबर काे होगी टीजीटी पदों के लिए काउंसलिंग
Thu, 02 Nov 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में 13 और 14 नवंबर को टीजीटी पदों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
13 नवंबर को टीजीटी आर्ट्स के पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 14 नवंबर को टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल के अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। वे अपना नाम और बायोडाटा विभाग की वेबसाइट पर भी देख सकेंगे। ऐसा पहली बार विभाग ने प्रयास किया है।
जानकारी के अनुसार काउंसलिंग के लिए जिला रोजगार कार्यालय समेत रोजगार उप कार्यालयों से विभाग ने नाम मांगे थे। रोजगार कार्यालयों से पहुंचे पात्र अभ्यर्थियों के नामों के आधार पर विभाग ने कॉल लेटर जारी किए हैं। टीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति से जिले में शिक्षकों की कमी पूरी होगी। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। कहा कि 13 और 14 नवंबर को काउंसलिंग रखी गई है। संवाद
--