फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona vaccination shedule declared

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को आज लगेगी वैक्सीन

Fri, 09 Jul 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination shedule declared
चंबा। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को शनिवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण और पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। शनिवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, पीएचसी राजनगर, चनेड़, पुखरी, स्वास्थ्य उपकेंद्र गनेटी, रावमापा मसरूंड और सीएचसी साहू में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, पीएचसी कल्हेल, जसोरगढ़, बुंदेड़ी और स्वास्थ्य खंड किहार में सिविल अस्पताल किहार, सलूणी, पीएचसी भूनाड़, बगी, समहा, वांगल, बरंगाल, तेलका, डियुर, डंडी और तुंगाला में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य खंड भरमौर में सिविल अस्पताल भरमौर, पीएचसी गरोला, सीएचसी होली, स्वास्थ्य खंड चूड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, पीएचसी मैहला, स्वास्थ्य उपकेंद्र गेट, बख्तपुर और राउपा तागी में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल चुवाड़ी, बचत भवन डलहौजी, रावमापा सिहुंता, ककीरा, ग्राम पंचायत जदरोग, राउपा गोदहरा, सामुदायिक भवन बनीखेत, स्वास्थ्य खंड किलाड़ में सिविल अस्पताल किलाड़, स्वास्थ्य उप केंद्र पुंटो और प्रेग्रां में कोरोना वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed