फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corona test will be done for patients with cough and cold

खांसी-जुकाम वाले मरीजों का होगा कोरोना टेस्ट

Thu, 07 Jul 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Corona test will be done for patients with cough and cold
चंबा। खांसी-जुकाम और बुखार के लक्षणों वाले मरीज अब सीधे ओपीडी में नहीं जा पाएंगे। ओपीडी में जाने से पहले इन मरीजों को कोरोना टेस्ट करवाना होगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मरीजों को ओपीडी में प्रवेश मिलेगा। यह फैसला मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन

पंजीकरण केंद्र में इसके लिए दो स्टाफ नर्सों को तैनात किया गया है जो पंजीकरण करवाने के लिए आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग करती हैं। मरीजों से सबसे पहले उसकी बीमारी के बारे में पूछा जाता है। अगर मरीज यह बताता है कि उसे खांसी, बुखार या जुकाम है तो उसे कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा जाता है। अन्य मरीजों को टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं है। पांच वर्ष से अधिक उम्र वाले बच्चों को भी ऐसे लक्षणों में कोविड टेस्ट करवाने को कहा जा रहा है। सामान्य लक्षणों वाले मरीजों को कोरोना से बचाने के लिए कोविड लक्षणों वाले मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में रोजाना 1,000 की ओपीडी रहती है। इसमें बाल रोग, मेडिसिन और गायनी ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीजों की भीड़ रहती है। इन मरीजों में कोविड लक्षणों वाले मरीज भी पहुंचते हैं। ऐसे मरीजों को अब ओपीडी में जाने से पूर्व कोरोना टेस्ट करवाना होगा। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए कोविड टेस्ट जरूरी किए गए हैं। यह टेस्ट सिर्फ कोविड संबंधित लक्षणों वाले मरीजों के किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed