{"_id":"62643b2c362b0a4ede1125d9","slug":"corona-rules-again-strict-in-the-schools-of-the-district-chamba-news-sml40662313","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के स्कूलों में कोरोना नियमों पर फिर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के स्कूलों में कोरोना नियमों पर फिर सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में कोरोना नियमों की पालना को लेकर शिक्षा विभाग एक बार फिर सख्त हो गया है। शनिवार को उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने स्कूलों को एडवायजरी जारी की है। गौरतलब है कि देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण विभाग अब दोबारा अलर्ट हो गया है और बिना समय गंवाए हिदायतें जारी कर दी गई हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि समय-समय पर स्कूलों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्था भी जांची जाएगी जिससे कोरोना संक्रमण स्कूलों में प्रवेश न कर पाए।
जानकारी के मुताबिक करीब दो सप्ताह पहले प्रदेश सरकार की ओर से फेस मास्क को अनिवार्य किया गया था जबकि अन्य बंदिशों पर छूट दे दी गई थी।
अब दोबारा शिक्षा निदेशालय ने कोरोना प्रोटोकॉल की पूरी पालना सुनिश्चित बनाने के निर्देश स्कूलों को दिए हैं। निर्देशों में साफ किया गया है कि स्कूलों में बच्चे फेस मास्क पहनें, सामाजिक दूरी के नियम की पालना करें और स्कूल गेट पर हैंड सैनिटाइजर के साथ ही विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। गौरतलब है कि जिले में कोरोना के वर्तमान में 14 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी नियमित सैंपलिंग की जा रही है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निदेशालय की ओर से दोबारा कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में अब पहले की तरह व्यवस्था बनाई जाए।