{"_id":"5f1f05478ebc3e63ca4da540","slug":"corona-positive-lahal-bathari-village-seal-in-chaba-chamba-news-sml3397772195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खणी पंचायत का लाहल, बनीखेत क्षेत्र का बाथरी गांव होगा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खणी पंचायत का लाहल, बनीखेत क्षेत्र का बाथरी गांव होगा सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर/बनीखेत (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत ग्राम पंचायत खणी के गांव लाहल और बनीखेत क्षेत्र की बाथरी गांव सहित बाजार को सील कर दिया जाएगा। जबकि साथ लगते गांवों को बफर जोन में शामिल किया जाएगा।
कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने कंटेनमेंट जोन बनाने संबंधित प्रक्रिया तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन पॉजीटिव आए मरीजों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।
कंटेनमेंट और बफर जोन में सभी दुकानें बंद रहेगी और लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। क्षेत्र में नियमों की पालना करने के लिए प्रशासन पुलिस बल की तैनाती करेगा। ग्रामीण किसी भी जरूरी वस्तु के लिए संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत करवा सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है जिले में पिछले तीन दिनों में कोरोना के दस मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा स्वास्थ्य ब्लॉक समोट से आए हैं। प्रशासन ने लोगों को कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित बनाने के लिए आह्वान किया जा रहा है।
सोमवार को भरमौर की एक निजी परियोजना में तैनात कर्मी और बाथरी गांव से दादी और पोती की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसडीएम भरमौर मनीष सोनी ने बताया कि एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भरमौर के खणी पंचायत के गांव लाहल सील किया जाएगा। जबकि नजदीकी गांव को बफर जोन बनाया जाएगा।
तहसीलदार डलहौजी राजेश जरयाल ने बताया कि गांव बाथरी में दादी पोती पॉजिटिव आई हैं। इसको देखते हुए बाथरी गांव को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाजार भी बंद करवा दिया गया है। साथ लगते गांव को बफरजोन में शामिल किया गया है।