फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CORONA POSITIVE

जिले में एक साथ 32 लोग कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
CORONA POSITIVE
चंबा। जिले में शुक्रवार को 32 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें शामिल दो लोगों लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित 58 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला ने डीसीएच धर्मशाला ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला अन्य बीमारी से भी ग्रसित थी। वहीं संक्रमित 84 वर्षीय बुजुर्ग की अल सुबह घर में ही मौत हो गई। यह बुजुर्ग अन्य रोगों से भी ग्रसित था। वहीं चंबा में कोरोना से तीसरी मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और ज्यादा अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव निकले लोगों में बगढ़ार से तीन महिलाओं और दो पुरुषों के अलावा गोली के एक वर्षीय बच्ची सहित एक महिला और पुरुष शामिल हैं। कोरोना संक्रमित ये आठ लोग पहले आए कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे तथा होम क्वारंटीन थे। वहीं, स्वास्थ्य खंड समोट में बद्दी से लौटा 32 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला। पांच पॉजिटिव पुखरी स्वास्थ्य खंड से संबंधित हैं और दो लोग समोट ब्लॉक हैं जिसमें एक बुजुर्ग की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं 19 अगस्त के पेंडिंग 41 सैंपलों में 14 लोग पॉजिटिव निकले हैं जबकि 27 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रही। पॉजिटिव लोग शहर के चौंतडा, भद्रम, हरदासपुरा, बनगोटू व एक-एक पॉजिटिव हरदासपुरा व भरमौर से हैं। वहीं बीस अगस्त के सैंपलों में से दो पॉजिटिव और 20 फॉलोअप सैंपल निगेटिव आए हैं। जिनमें एक व्यक्ति मंगला पंचायत का रहने वाला है। जबकि दूसरा धड़ोग मोहल्ले से है। सीएमओ चंबा डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि जिला में एक्टिव केस अब 90 हो गए हैं। वहीं 250 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कुल केस 344 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से जिला में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी कोरोना संक्रमित लोगों को 108 एंबुलेंस के जरिए कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed