{"_id":"60e995018ebc3ec1f95cce97","slug":"corona-inffected-boy-died-and-30-new-cases-chamba-news-sml376416669","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में युवक की कोरोना से मौत, तीस नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में युवक की कोरोना से मौत, तीस नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने से पहले कोरोना से अब तक सबसे कम उम्र के युवा की मौत का पहला मामला सामने आया है। चुराह के ढांजू के रहने वाले 27 वर्षीय युवक ने शनिवार को डीसीएच चंबा में आखिरी सांस ली।
युवक चार जुलाई को कोरोना संक्रमण से ग्रसित हुआ था। पांच जुलाई को उसे डीसीएच चंबा में भर्ती किया गया था। युवक कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया और शुगर की बीमारी से भी ग्रसित था। शनिवार सुबह तड़के उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक ने कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई थी। उसके संपर्क में आए अन्य लोगों के भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल लिए गए हैं।
कोरोना से जहां एक युवक की मौत हुई, वहीं जिले में शनिवार को कोरोना के 30 नए मामले भी सामने आए। ये सभी नए मामले जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं। संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है, जहां उनका उपचार होगा।
विज्ञापन
विभागीय टीम समय-समय पर घरों में जाकर मरीजों की जांच करेगी। इसके अलावा शनिवार को बीस संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी। चंबा में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 144 पहुंच गया है। जबकि, सक्रिय मामलों की संख्या 228 है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से एक युवक की मौत हुई है। लोगों को कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।