{"_id":"611a98db8ebc3e42fd4c51aa","slug":"corona-infected-will-now-be-treated-in-chuvadi-only-chamba-news-sml3805865104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने बनाया चालीस बिस्तरों वाला डीसीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने बनाया चालीस बिस्तरों वाला डीसीएचसी
विज्ञापन
Corona infected will now be treated in Chuvadi only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना की तीसरी लहर में भटियात के कोरोना संक्रमित लोगों को अब उपचार के लिए डलहौजी या चंबा नहीं भेजा जाएगा। उनका इलाज डीसीएचसी (डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर ) चुवाड़ी में ही होगा। स्वास्थ्य विभाग चुवाड़ी में चालीस बिस्तरों का डीसीएचसी बना रहा है।
इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट भी बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आगामी दस दिन में डीसीएचसी और ऑक्सीजन प्लांट को सुचारु कर दिया जाएगा। चुवाड़ी के मरीजों को अब ऑक्सीजन के लिए चंबा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
डीसीएचसी चुवाड़ी को चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सरकार और स्वास्थ्य निदेशालय से दो शिशु रोग विशेषज्ञ और दो एनेस्थीसिया चिकित्सकों की मांग की है। यही मांग डीसीएचसी डलहौजी के लिए भी की गई है। गौरतलब है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में भटियात में कई लोग कोरोना की चपेट में आए, जिन्हें इलाज के लिए डलहौजी या चंबा भेजा गया। संक्रमितों को डलहौजी और चंबा लाने में स्वास्थ्य विभाग को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चुवाड़ी में ही डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर चलाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
उधर, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि चुवाड़ी में चालीस बिस्तरों का डीसीएचसी बनकर लगभग तैयार हो चुका है। आगामी दस दिन में यह सेंटर चालू कर दिया जाएगा। उसके बाद चुवाड़ी में संक्रमित होने वाले मरीजों का उपचार इसी सेंटर में किया जाएगा।