{"_id":"61e813134f42f35179358bf9","slug":"corona-infected-three-people-returned-from-abroad-chamba-news-sml397123114","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों से लौटे तीन लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों से लौटे तीन लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
Corona infected three people returned from abroad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में युनाइटेड स्टेट, दुबई और यूएई से लौटे तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन लोगों की अब ओमिक्रॉन जांच की जाएगी। दिल्ली स्थित प्रयोगशाला में ओमिक्रॉन जांच की सुविधा है। लेकिन, वहां जांच किट खत्म होने की वजह से नए सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। इसके चलते चंबा के तीन मरीजों के सैंपल रुके हुए हैं। एक सैंपल पालमपुर तो दो चंबा की लैब में रखे गए हैं। फिलहाल, इन तीनों संक्रमितों को होमआइसोलेट किया गया है।
सात दिन के बाद उनकी दोबारा कोरोना जांच की जाएगी। जब तक उनकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती, उन्हें होम आइसोलेट पर रखा जाएगा। गौरतलब है कि जिले में विदेशों से अब तक तीन दर्जन से अधिक लोग आए हैं, जिन्हें सबसे पहले क्वारंटीन किया जा रहा है। आठवें दिन उनकी कोविड जांच की जा रही है। इनमें जो लोग कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं, उनके सैंपल लेकर ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
अब तक जिले में तीन लोग जो विदेशों से लौटे हैं, कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि विदेशों से चंबा आए तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। उनकी ओमिक्रॉन जांच के लिए सैंपल लेकर दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जा रही है।