{"_id":"6169852ed4fd3a79e146738d","slug":"corona-infected-five-people-who-attended-the-wedding-ceremony-chamba-news-sml387279283","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में शरीक पांच लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में शरीक पांच लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
Corona infected five people who attended the wedding ceremony
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। भटियात के मोरथू गांव में शादी समारोह में शरीक होने वाले पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वीरवार को दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। ये दोनों महिलाएं मोरथू गांव में शादी में शामिल हुई थीं। इसके चलते शुक्रवार को एहतियातन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शादी समारोह में शरीक होने वाले लोगों के सैंपल लेकर रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के जरिये कोरोना जांच की। इनमें पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
संक्रमितों में 18 वर्षीय लड़की समेत 7, 10,12 और 11 वर्षीय बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होमआइसोलेट कर दिया है। अब इन संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी कोरोना जांच की जाएगी। शादी समारोह में शरीक होने वाले पांच लोगों के एक साथ कोरोना संक्रमित निकलने से विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
फिलहाल जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं। इसलिए उन्हें कोविड केयर सेंटर की बजाय होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, एक कोरोना मरीज ने कोरोना को मात भी दी है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 12 पहुंच गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने यह जानकारी दी है।