फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corona infected 68 people including two girl students

चंबा में दो स्कूली छात्राओं सहित 68 लोग हुए कोरोना के शिकार

Fri, 06 Aug 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Corona infected 68 people including two girl students
चंबा। जिले में शुक्रवार को दो छात्राओं समेत 68 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रावमापा मैहला में एंटीजन रैपिड किट के जरिये विद्यार्थियों की कोरोना जांच की गई। इनमें दो छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गईं। इन छात्राओं को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों के भी स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच के लिए सैंपल लेगा। इसके अलावा हरदासपुरा, चंबा मेडिकल कॉलेज, मुगला, भरमौर, चौगान मोहल्ला सहित अन्य इलाकों में 66 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। केवल गंभीर लक्षणों से ग्रसित लोगों को ही कोविड केयर सेंटरों में भर्ती किया जा रहा है। मौजूदा समय में बीस लोग ही विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं जबकि, अन्य कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयां घरों में ही पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 68 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 351 पहुंच गई है। हालांकि, ज्यादातर कोरोना संक्रमित बिना लक्षणों वाले हैं जबकि कोरोना से अब तक जिले में 151 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग बार-बार लोगों को कोविड नियमों की पालना करने के लिए सचेत कर रहे हैं।
मैहला स्कूल दो दिन तक रहेगा सील
कोरोना पॉजीटिव मामले आने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल को दो दिन तक सील करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान स्कूल को सैनिटाइज करवाया जाएगा। साथ ही लक्षण वाले विद्यार्थियों के सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में शुक्रवार को कोरोना के 68 मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड नियमों की पालना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed