{"_id":"5ea2ffa98ebc3e90896a14c7","slug":"corona-chamba-news-sml331234681","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए टांडा भेजे 23 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए टांडा भेजे 23 सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को चंबा के विभिन्न क्षेत्रों से 23 सैंपल कोरोना जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। जिला के हॉटस्पॉट क्षेत्र किहार से स्वास्थ्य विभाग ने 15 सैंपल लिए। जबकि पांच सैंपल तीसा, दो फ्लू क्लीनिक व एक सैंपल चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज का लिया गया है। इन सभी सैंपलों को विभाग ने जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा है। क्योंकि चंबा में अभी तक सैंपल जांच करने की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते चंबा जिला से सैंपलों को जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। शुक्रवार को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट टांडा से शनिवार शाम तक आएगी। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग आगामी कार्यवाही अमल में लाएगा। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 32 सैंपल लिए थे। जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
कोरोना के संदेह में मरीज के स्वास्थ्य विभाग सुरक्षा की दृष्टि से उसका सैंपल लेकर जांच को टांडा भेज रहा है ताकि मरीज में कोरोना संक्रमण की जांच हो सके। फ्लू क्लीनिक में डॉक्टर रंजोत ने दो सैंपल लिए। उनके साथ लैब तकनीशियन प्रिंस डोगरा व राकेश शर्मा भी मौजूद रहे। इसी तरह किहार व तीसा में डॉक्टरों की अलग-अलग टीमों ने सैंपल एकत्रित किए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि उपरोक्त क्षेत्रों से चिकित्सीय टीमों ने कोरोना जांच के लिए 23 सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट टांडा से शनिवार शाम तक चंबा आ सकती है।