फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona

जनजातिय क्षेत्र भरमौर में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू

Sat, 04 Apr 2020 09:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
corona
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 9 अप्रैल तक एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान आरंभ किया गया है। यह जानकारी खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर ने उपमंडल स्तरीय कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम की समन्वय समिति की बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह को अवगत करवाते हुए दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की 42 टीमें भरमौर उपमंडल की सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर लोगों से उनके घर के सदस्यों से कोविड-19 लक्षणों के बारे में जानकारी लेंगी और लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री के अतिरिक्त लोगों को कोरोना के लक्षणों के बारे में भी जागरूक करेंगी। ये टीमें गूगल फॉर्म के माध्यम से विभाग को जानकारी साझा करेंगी। इनके साथ आशा वर्कर भी सहयोग करेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पीपी सिंह ने बताया कि राशन रिलीफ डिस्ट्रीब्यूशन समिति के नोडल अधिकारी सहायक निदेशक भेड़ विकास भरमौर डॉक्टर सतीश कपूर की अगुवाई में भरमौर और संचूई ग्राम पंचायत में जरूरतमंद और फंसे हुए प्रवासी कामगारों को 24 किटें आवश्यक खाद्य सामग्री की प्रदान की गईं। उन्होंनेे तहसीलदार भरमौर को निर्देश जारी करते हुए कहा कि लॉकडाउन के कारण पटवारी अपने पटवार सर्किल में जरूरतमंद और फंसे हुए कामगारों की सूची भी जल्द उपलब्ध करवाएं। खंड विकास अधिकारी भरमौर ने बताया कि भरमौर उपमंडल मे 627 लोगों को घरों में सेल्फ क्वारंटीन किया गया है। बैठक में समन्वय समिति के अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed