{"_id":"5e874d598ebc3e769d013239","slug":"corona-chamba-news-sml329431024","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी छिपे घर पहुंचे बाहरी राज्यों से आए भटियात के 32 लोगों को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी छिपे घर पहुंचे बाहरी राज्यों से आए भटियात के 32 लोगों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात उपमंडल में 28 मार्च के बाद चोरी-छिपे अपने घर पहुंचे 32 लोगों को हटली स्थित केंद्र में क्वारंटीन किया गया है। शुक्रवार को उपमंडल के तहत विभिन्न पंचायतों में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने दबिश दी और विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद इन लोगों को क्वारंटीन करने की योजना बनाई। एचआरटीसी बस के माध्यम से इन लोगों को क्वारंटीन सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनकी तमाम सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भटियात उपमंडल जिला का सबसे बड़ा ब्लॉक है। यहां से काफी संख्या में युवा बाहर नौकरी करते हैं। प्रशासन ने एहतियात बरते हुए अपने विश्वसनीय सूत्रों के जरिये 28 मार्च के बाद विभिन्न पंचायतों में पहुंचे लोगों की जानकारी हासिल की और शुक्रवार को दर्शाई गई पंचायतों में दबिश दी और लोगों को क्वारंटीन किया गया। वहीं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत 150 टीमें गठित की गई हैं। इनमें आशा वर्कर, स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहित शिक्षक भी शामिल हैं जो कोरोना के लक्षणों से संबंधित लोगों से जानकारी जुटाएंगे और यह सारा डाटा गूगल ऐप पर अपडेट भी करेंगे। खंड चिकित्सा अधिकारी भटियात डॉ. सतीश ने बताया कि शुक्रवार को 28 मार्च के बाद उपमंडल में प्रवेश करने वाले 32 लोगों को हटली में क्वारंटीन किया गया है। एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत भी डेढ़ सौ टीमें गठित की गई हैं जो उपमंडल की हरेक पंचायत में दबिश देंगी।