फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona 7th death in chamba 16 new case

कोरोना से चंबा में सातवीं मौत, 16 नए कोरोना के मामले आए सामने,

Sat, 19 Sep 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
corona 7th death in chamba 16 new case
चंबा। जिले में शनिवार को कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। पांगी के 68 वर्षीय बुजुर्ग ने चंबा मेडिकल कॉलेज से धर्मशाला ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कोरोना से जिले में अभी तक सात लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा 16 नए मामले भी सामने आए हैं। इसमें ककियां गांव में 10 कोरोना के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डीसीएचसी धर्मशाला रैफर किया गया। मगर बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक पांगी के शौण गांव के रहने वाले थे। शनिवार को जिले में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। इसमें ककियां गांव में एक साथ दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

यह लोग पूर्व में कोरोना संक्रमित आए मरीज के संपर्क में आने से बीमार हुए हैं। संक्रमितों में बीजेपी जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। इन्हें देर शाम धर्मशाला शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अभी तक 691 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 80 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों में ककियां गांव में 16 वर्षीय किशोरी 35, 34, 55 वर्षीय महिलाएं और 37, 61, 49, 18, 15 और 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा बल्ला गांव में 35 वर्षीय व्यक्ति, परेल गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति, हरदासपुरा में 40 वर्षीय व्यक्ति, पांगी के साहली में 45 वर्षीय व्यक्ति, चौंतड़ा मोहल्ले में 37 वर्षीय महिला शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चंबा में कोरोना से सातवीं मौत हुई है। जबकि 16 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। संक्रमितों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed