फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona 58 new cases in chamba

चंबा में कोरोना का बड़ा हमला, तीन शिक्षकों सहित 58 निकले पॉजीटिव

Mon, 09 Nov 2020 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
corona 58 new cases in chamba
चंबा। जिले चंबा में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। सोमवार को एक साथ 58 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें छह बच्चों समेत तीन शिक्षक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने छह, सात और आठ नवंबर को लिए सैंपलों की रिपोर्ट जारी की है। इससे जिले में अब कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 1354 पहुंच गया है। जबकि सक्रिय मामले भी बढ़कर 195 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नए पॉजिटिव मामलों में तीन शिक्षक भी शामिल है। किहार ब्लॉक से सबसे ज्यादा 27 नए मामले सामने आए हैं। जबकि आठ मामले स्वास्थ्य खंड समोट से आए है। इसके अलावा पुखरी ब्लॉक से भी एक दर्जन से अधिक और स्वास्थ्य खंड चूड़ी से भी नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड केयर सेंटरों के साथ पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट भी किया गया है। वहीं, राहत की बात है कि 58 नए मामलों के साथ 29 लोग रिकवर भी हुए हैं। जिले में अब स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 1137 पहुंच गई है। जबकि 19 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बता दें कि कोरोना संक्रमित आए मामलों में चूड़ी, किहार, समोट ब्लॉक से छह बच्चों समेत 58 मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सीएमओ कार्यालय का 42 वर्षीय कर्मचारी, शहर के कसाकड़ा और कश्मीरी मोहल्ला से 28 वर्षीय और 54 वर्षीय पुरुष, हरदासपुरा से 46 पुरुष और 37 और 54 वर्षीय महिलाएं, सुराड़ा मोहल्ले से 38 वर्षीय महिला, पुखरी ब्लॉक से 29 वर्षीय युवती और 58, 67 वर्षीय पुरुष, चूड़ी ब्लॉक से 2 वर्षीय बच्चा, 54 पुरुष और 31,37,40, 42, 49 वर्षीय महिला, किहार ब्लॉक से 3, 8 वर्षीय बच्चा 11, 12, 15, 19, 40, 44 और 10, 10, 11, 12, 15, 17, 22, 24, 29, 22, 32, 34, 39, 40, 45, 45, 46, 58, वर्षीय महिला शामिल है।
चंबा से 25 वर्षीय युवक और 80 वर्षीय पुरुष, पुखरी ब्लॉक से 75 वर्षीय महिला, ब्लॉक समोट से 6 वर्षीय बच्ची, 8 वर्षीय बच्चा, 26, 33, 39, 37 वर्षीय पुरुष और 58, 30 वर्षीय महिला, चुराह तहसील से 32 वर्षीय महिला, बाट विद्यालय के 41, 45 वर्षीय अध्यापक सहित पांगी से 66 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।

सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चंबा में 58 नए कोरोना के मामले सामने आए है। उन्होंने कहा कि विभाग ने इन लोगों को होम आइसोलेट और कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed