फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Consumers drank water worth six lakh rupees without paying bill in five years

Chamba News: पांच साल में बिना बिल चुकाए छह लाख का पानी पी गए उपभोक्ता

Thu, 11 Jan 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Consumers drank water worth six lakh rupees without paying bill in five years
चंबा। चंबा शहर के उपभोक्ता पांच सालों में छह लाख रुपये का पानी पी गए हैं। अब बिलों की अदायगी की बारी आई तो आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने कई बार इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर पानी के बिलों का भुगतान करने के लिए चेताया, लेकिन हर बार इन निर्देशों को हल्के में लिया गया। अब विभाग ने बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध सख्ती करने की तैयारी कर ली है। विभाग बिल न देने वाले ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर रहा है। शहर के 120 उपभोक्ता कई सालों से पानी के बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। अब इन उपभोक्ताओं को नाेटिस जारी कर 10 दिन का समय दिया गया है। निर्धारित समय में बिलों का भुगतान न करने पर विभाग डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन काट देगा। उधर, विभाग से नोटिस जारी होने की भनक लगते ही बिल न देने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
जलशक्ति विभाग के चंबा सब डिवीजन के तहत शहरी क्षेत्र में करीब 6200 उपभोक्ता हैं। इनमें घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता शामिल हैं। विभाग के कर्मचारी इन्हें पेयजल मुहैया करवाने के लिए दिन-रात तैनात हैं, लेकिन कुछ उपभोक्ता पानी के बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। इससे विभाग के राजस्व में घाटा हो रहा है। ऐसे में विभाग ने इन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

--
इतनी क्षमता में मिलता है पेयजल
उपभोक्ताओं के लिए पहले प्रति व्यक्ति 70 लीटर पानी प्रतिदिन मुहैया करवाने का प्रावधान था। अब नई तैयार होने वाली योजनाओं के आधार पर प्रति व्यक्ति 130 लीटर पानी प्रति-दिन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

शहरी क्षेत्र में बिल के लिए ये हैं दरें
शहरी क्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 136 रुपये प्रति माह और तीन माह बाद भेजे जाने वाले बिलों के रूप में 408 रुपये बिल निर्धारित हैं। व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए 415 रुपये प्रति माह की दर से तीन माह में 1245 रुपये का बिल भेजा जाता है।

--

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि बिलों की अदायगी न करने से विभाग पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पांच साल में करीब छह लाख का बिल पेंडिंग है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दस दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भी बिल जमा नहीं करने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed