{"_id":"6a5d006e32caa6d442086afd","slug":"construction-material-washed-away-at-chhanju-project-temporary-structures-also-damaged-chamba-news-c-88-1-cmb1008-190465-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चांजू परियोजना में बह गई निर्माण सामग्री, अस्थायी ढांचे भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चांजू परियोजना में बह गई निर्माण सामग्री, अस्थायी ढांचे भी क्षतिग्रस्त
Sun, 19 Jul 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से मलबे में कुछ बहा तो कुछ मलबे में दबा सामान
पटवारी ने तहसीलदार को भेजी प्रारंभिक रिपोर्ट, प्रशासन से राहत और आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। कुदरत के उफान के आगे करोड़ों की परियोजना भी बेबस नजर आई। चुराह में मूसलाधार बारिश के बाद नदी के बढ़े जलस्तर ने चांजू-3 जलविद्युत परियोजना स्थल पर ऐसा कहर बरपाया कि निर्माण सामग्री पानी के तेज बहाव में बह गई और कई अस्थायी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए। नदी का जलस्तर बढ़ने से परियोजना स्थल पर रखी निर्माण सामग्री बह गई। कई अस्थायी ढांचे और सुरक्षा संबंधी संरचनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) पटवार वृत्त चांजू की ओर से तहसीलदार चुराह को भेजी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार परियोजना प्रबंधन ने दूरभाष से सूचना दी कि सुबह से जारी भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। परियोजना स्थल पर कार्य कर रही निर्माण कंपनी का भारी मात्रा में सामान बह गया जबकि कुछ सामान मलबे में दब गया है।
रिपोर्ट के अनुसार 12, 16 और 32 एमएम की सरिया, 10 और 20 एमएम बजरी, रिवर सैंड व क्रशर सैंड, सुरक्षा कार्यों में प्रयुक्त वायर क्रेट्स और टीन के शेड सहित अन्य अस्थायी अवसंरचना को नुकसान पहुंचा है। टीन के शेड के नीचे भू-धंसाव होने से दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन
पटवारी ने रिपोर्ट में स्थिति को गंभीर बताया है और प्रशासन से नियमानुसार आवश्यक राहत एवं आगामी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। परियोजना स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। तहसीलदार आशीष ठाकुर का कहना है कि नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
--