फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Conspiracy to cancel Rahul Gandhi's membership: Suresh

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना षडयंत्र : सुरेश

Sat, 25 Mar 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to cancel Rahul Gandhi's membership: Suresh
भरमौर (चंबा)। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करना राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। प्रदेश कांग्रेस के सभी संगठन राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। कांग्रेस किसान सेल के राज्य संयोजक सुरेश कुमार ठाकुर ने बताया कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक जो भारत जोड़ो यात्रा का प्रतिनिधित्व किया है उसमें उन्हें लोगों का भारी जन समर्थन मिला है। इससे भाजपा घबरा गई है। इसके चलते उन्हें फंसाने के लिए तरह-रतह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जिसका उदय सन 1885 में हुआ था। तबसे आज तक कांग्रेस पार्टी कई बार सत्ता में रही और कई बार विपक्ष की भूमिका निभाई। कांग्रेस ने कभी भी बदले की भावना से ऐसा कोई कार्य नहीं किया, जिससे लोकतंत्र की हत्या हुई हो। कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने वाला दिन इतिहास में काले शब्दों में लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed