फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Connection will be cut if electricity bill is not deposited

बिजली बिल जमा न करवाने पर कटेंगे कनेक्शन

Tue, 05 Apr 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Connection will be cut if electricity bill is not deposited
चुवाड़ी (चंबा)। विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के तहत 698 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को सात दिन में बिजली का बिल जमा करवाना होगा। इस संदर्भ में विद्युत बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि अगर तय अवधि में उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। बोर्ड की तरफ से जारी इन निर्देशों के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं को नोटिस के माध्यम से बिजली बिल जमा करवाने के निर्देश दिए थे लेकिन फिर भी अधिकतर उपभोक्ताओं ने बिजली बिल की अदायगी नहीं की है।
विज्ञापन

बोर्ड उपभोक्ताओं के पास बिल के रूप में 29,14,686 रुपये की राशि फंसी हुई है। इन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिल की अदायगी नहीं की है। बोर्ड की ओर से अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने साफ किया है कि उपभोक्ता अगर बिल जमा नहीं करवाते हैं तो इसके लिए वे स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न वर्गों के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। अगर इस अवधि में उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते है तो उनके अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed