फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Connection will be cut if electricity bill is not deposited

बिजली बिल जमा न करवाने पर कटेगा कनेक्शन

Mon, 06 Dec 2021 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Connection will be cut if electricity bill is not deposited
Connection will be cut if electricity bill is not deposited
चंबा। बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत उपमंडल भलेई ने शिकंजा कस दिया है। बोर्ड की ओर से 453 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं और 15 दिन के भीतर उन्हें बिल जमा करवाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर तय मोहलत के भीतर उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनका कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। दोबारा कनेक्शन बहाल करवाने के लिए 250 रुपये की राशि अतिरिक्त वसूली जाएगी। बोर्ड के आदेशों के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बोर्ड की करीब तीन लाख की राशि इन उपभोक्ताओं से बिल के रूप में फंसी हुई है। हालांकि, बोर्ड ने उपभोक्ताओं को कई बार समय पर बिजली बिल जमा करवाने के बारे में सूचित किया लेकिन हर बार उपभोक्ताओं ने बोर्ड के निर्देशों को नजरअंदाज किया। बहरहाल, अब बोर्ड ऐसे उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने के मूड में है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed