फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congressmen remembered former Chief Minister Virbhadra Singh in Chamba

Chamba News: चंबा में कांग्रेसियों ने याद किए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

Sat, 08 Jul 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 08 Jul 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Congressmen remembered former Chief Minister Virbhadra Singh in Chamba
चंबा। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर चंबा जिला मुख्यालय में प्रार्थनासभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के विभिन्न फ्रंटियर संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और पूर्व मुख्यमंत्री को याद किया। सबसे पहले चंबा सदर विधायक नीरज नैयर और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके उनको पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने भी उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

चंबा सदर विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक जननायक और निस्वार्थ शख्सियत कहकर संबोधित किया। कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर यशवंत सिंह परमार हिमाचल के निर्माता थे तो वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के विकास के लिए सदा उनको याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर हरदीप सिंह, सुभाष शर्मा, नरेश राणा, अब्दुल गनी, जितेंद्र सूर्या, लियाकत खान खान, गोवर्धन आहुजा, दीपक कुमार, अमीन मलिक, जितेंद्र मेहरा, अंजू कुमारी, जीवन सलारिया, सीमा कुमारी, खालिद मिर्जा, भूपेंद्र शर्मा उर्फ राजू, हरीश नरयाल, कमल सिंह, मनोज दियोड़, डीआर निर्मोही, विजय कटोच, विजय मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed