{"_id":"624b2a6e4e19e7410104710d","slug":"congress-spoke-against-inflation-and-unemployment-chamba-news-sml404672818","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बोला हल्ला
विज्ञापन
महंगाई मुक्त भारत अभियान को लेकर चंबा रैली निकाल प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। देश में बढ़ती बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और बेतहाशा महंगाई के मुद्दे पर सोमवार को चंबा में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी चंबा ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैयर की अगुवाई में कांग्रेसियों ने डीसी कार्यालय के बाहर पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च मुख्य चौक से वाया मेडिकल कॉलेज होता हुआ वापस उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। यहां पर एडीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रतिदिन हो रहे इजाफे पर रोष प्रकट करते हुए पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले जब घरेलू गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में आंशिक रूप से वृद्धि होती थी, तब भाजपा के नेता सड़कों पर उतर कर खूब हो हल्ला मचाते थे लेकिन, अब पिछले आठ वर्षों से हर बार केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार के खुदरा दामों का बहाना बनाकर जब चाहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रहे हैं, जो आम जनता की पहुंच से बाहर है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी को लगाया है, उसी प्रकार पेट्रोल-डीजल के विक्रय को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाना वर्तमान समय की मांग है।
कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार सत्तासीन हुई है, तब से चंबा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों विशेष तौर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है। चार माह पहले स्थानीय विधायक ने सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों का लोकार्पण किया लेकिन, सरकार इनके संचालन के लिए रेडियोलॉजिस्ट और सहायक स्टाफ की तैनाती करने में विफल रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि आज चारों तरफ बेरोजगारी का आलम है। वर्तमान भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार दिलवाने में पूरी तरह नाकामयाब साबित हुई है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में भारी बहुमत से सत्तासीन होगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित भरमौरी, रमेश राव, परमेश पुरी, नरेश राणा, कपिल भूषण, महमूद, भजन सिंह, जितेंद्र सूर्या, लियाकत अली खान, ओम प्रकाश, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।