फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress protests against NEET paper leak

Chamba News: नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने बोला हल्ला

Wed, 03 Jun 2026 03:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against NEET paper leak
चंबा उपायुक्त को नीट पेपर लीक मामले को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सोंपते कांग्रेस के पदा​धिकारी।
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने बोला हल्ला
विज्ञापन

डीसी के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज जांच की मांग
24 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में : सुरजीत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नीट प्रवेश परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को इस संबंध में एक ज्ञापन भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को युवाओं के भविष्य को लेकर जरा भी चिंता नहीं है। हाल ही में नीट प्रवेश परीक्षा के पेपर लीक होने की वजह से 24 लाख अभ्यर्थी युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हमेशा बेरोजगार युवाओं के लिए अपनी आवाज उठाई है। दो वर्ष पहले भी नीट की परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा निरस्त हो गई थी। तब भी कांग्रेस ने तत्कालीन घटना की जांच की मांग उठाई थी जो आज दिन तक पूरी नहीं हुई है। दो साल बाद वर्तमान घटना ने तो लाखों युवाओं का केंद्रीय परीक्षा एजेंसियों पर विश्वास ही खत्म कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा विभाग को पारदर्शिता के साथ इस परीक्षा का आयोजन करना चाहिए था लेकिन वह इसमें पूरी तरह से विफल रहा है। अब इस पेपर लीक मामले ने केंद्रीय विभागों और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ खड़ी है। इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह, जगदीश हांडा, महासचिव एवं पार्षद रजनी शर्मा, जितेंद्र सूर्या, अशोक कुमार, अमित मीतू, सेवादल अध्यक्ष महासू राम, केवल कुमार, पीएल ठाकुर, सुभाष ठाकुर, महासचिव महेंद्र कुमार, पूर्व यूथ अध्यक्ष भरमौर अनिल लमलैल, सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed