फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress leader accused of threatening doctors examining patients

Chamba News: कांग्रेस नेता पर मरीजों की जांच कर रहे डॉक्टर धमकाने का आरोप

Tue, 12 Dec 2023 11:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
Congress leader accused of threatening doctors examining patients
चंबा। मेडिकल कॉलेज की मेडिसन ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे विशेषज्ञ के साथ दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

किसी मरीज नहीं, बल्कि कांग्रेस नेता पर यह आरोप लगा है। आरोप है कि कांग्रेस नेता कुछ दिन पहले जबरन ओपीडी में घुस आया। उसने मरीजों की जांच कर रहे विशेषज्ञ के साथ अभद्र व्यवहार किया। विशेषज्ञ ने उसे ओपीडी से बाहर जाने के लिए कहा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। मेडिकल कॉलेज फैकल्टी एसोसिएशन ने चंबा थाना में कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से भी शिकायत की गई है।


एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि मेडिसन की ओपीडी में मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। सुबह से शाम तक विशेषज्ञ मरीजों का इलाज करने में डटा रहता है। ओपीडी बंद होने के बाद विशेषज्ञ वार्ड में जाकर मरीजों की जांच करता है। ऐसे विशेषज्ञ के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर मरीज और तीमारदार भी विरोध कर रहे हैं। जब ओपीडी में व्यक्ति विशेषज्ञ से अभद्र व्यवहार कर रहा था तो वहां मौजूद मरीजों ने उसे वहां से हटाया। अन्यथा, वह वहां से जाने को तैयार नहीं था। उन्होंने पुलिस विभाग से मांग की है कि डॉक्टर के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed