{"_id":"5e6bbab38ebc3ea7db7da5a8","slug":"conferance-delay-chamba-news-sml3274267169","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन कांग्रेस ऑफ फोरेंसिक मेडिसिन की वार्षिक कांफ्रेस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन कांग्रेस ऑफ फोरेंसिक मेडिसिन की वार्षिक कांफ्रेस रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में होने वाली तीन दिवसीय इंडियन कांग्रेस ऑफ फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी की 18वीं वार्षिक कांफ्रेंस और सोसायटी फॉर प्रीवेंशन ऑफ इंजरीज एंड कॉरपोरल पनिशमेंट सोसायटी की पांचवीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दी गई है।
इस कार्यशाला में मलयेशिया और पौलेंड से आने वाले विशेषज्ञ वक्ताओं के वीजे भी सरकार ने रद्द कर दिए हैं। इसके चलते बाहरी देशों के विशेषज्ञ इस कार्यशाला में चंबा नहीं पहुंच पाएंगे। इन विशेषज्ञों के बिना इस कार्यशाला का सफल आयोजन संभव नहीं है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया को उक्त कार्यशाला के स्थगित होने के बारे में अवगत करवा दिया गया है। अब इस कार्यशाला का आयोजन मई माह के अंत में हो सकता है। क्योंकि, जिस तरह से कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। उसके डर को देखते हुए सरकार ने ऐसे सभी कार्यक्रम रद्द करवा दिए हैं, जिनमें बाहरी देशों के लोगों की सहभागिता होनी थी।
इसी कड़ी में चंबा में होने वाली तीन दिवसीय इंडियन कांग्रेस ऑफ फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी की 18वीं वार्षिक कांफ्रेंस को रद्द किया गया है। इस कांफ्रेंस में देशभर के विशेषज्ञों के अलावा विदेशों के विशेषज्ञों ने भी भाग लेना था। सभी विशेषज्ञों की ओर से अपने-अपने विचार इसमें रखे जाने थे। अब कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण पर आने के बाद ही इस कांफ्रेंस का आयोजन हो पाएगा।
विज्ञापन
सरकार के आदेश पर रद्द की कांफ्रेंस : डॉ. पंकज गुप्ता
कॉन्फ्रेंस के सचिव डॉ. प्रदीप सिंह प्रोफेसर एवं हेड फोरेंसिक मेडिसिन और डॉ. पंकज गुप्ता प्रोफेसर एवं हेड जनरल मेडिसिन ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार उपरोक्त कांफ्रेंस को रद्द किया गया है। इस बावत जिला प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है। मई माह में कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।