फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Condition of Chanju road deteriorated due to heavy vehicles

Chamba News: भारी वाहनों की आवाजाही होने से खराब हुई चांजू सड़क की हालत

Mon, 25 Sep 2023 11:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
Condition of Chanju road deteriorated due to heavy vehicles
बघेईगढ़-चांजू मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से उखड़ी तारकोल।
चांजू (चंबा)। क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों की आवाजाही बढ़ने से बघेईगढ़ से चांजू सड़क की हालत खस्ता हो गई है। 15 साल पहले जब यह सड़क बनाई गई थी तो उस वक्त इससे 40-50 वाहनों की आवाजाही होती थी। इसमें बड़े वाहन दो बसें और दो से तीन टिपर होते थे। मगर अब क्षेत्र में विद्युत परियोजनाएं बढ़ने से इस सड़क पर टिप्पर, ट्रैक्टर, जेसीबी सहित अन्य बड़े मालवाहकों समेत रोजाना 200 से 300 वाहन दौड़ रहे हैं। यह बात लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने कही।
विज्ञापन

अमर उजाला में 24 सितंबर के अंक में राजनीति की मार या सिस्टम कसूरवार, विधानसभा चुनाव होते ही बस सेवा बंद हैडिंग से खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने चांजू में स्थानीय लोगों के साथ बैठक के दौरान कही। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चांजू में तीन पन विद्युत परियोजनाएं स्वीकृत हुई। इनके निर्माण के लिए इसी मार्ग से मशीनरी लाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक परियोजना का निर्माण कार्य अभी शुरू किया गया है। रोजाना परियोजनाओं के भारी भरकम मालवाहक वाहन इस मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। इस कारण मार्ग पर डाली तारकोल पूरी तरह से उखड़ रही है। सड़क की हालत सुधारने के लिए अब विभाग परियोजना से भी धनराशि की मांग करेगा। साथ ही मार्ग को मौजूदा परिस्थिति के हिसाब से बनाने के लिए सरकार को भी प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे अपने घरों का पानी सड़क पर न बहाएं। इससे भी सड़क की तारकोल को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिलाया कि सड़क की हालत सुधारने के लिए विभाग पूरे प्रयास कर रहा है। अब सड़क को मौजूदा समय में हो रही वाहनों की आवाजाही के अनुसार विकसित किया जाएगा। इसको लेकर विभाग अपनी रूपरेखा तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed