फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Compulsion turned into skill, now hard work is being praised

Chamba News: मजबूरी को बनाया हुनर, अब बज रहा मेहनत का डंका

Tue, 23 Sep 2025 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 23 Sep 2025 07:41 AM IST
विज्ञापन
Compulsion turned into skill, now hard work is being praised
रितिका ठाकुर। महिला उत्थान संबंधी
चंबा। कभी स्कूल फीस भरने के लिए मंच पर कदम रखने वाली रितिका ठाकुर आज चंबा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हिमाचली लोक संस्कृति की पहचान बन चुकी हैं। नृत्यांगना, एंकर, कॉरियोग्राफर और खिलाड़ी... हर रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है
विज्ञापन


सुल्तानपुर वार्ड के ओबड़ी मोहल्ला निवासी रितिका बचपन से ही आर्थिक तंगी से जूझती रहीं। उसी संघर्ष ने उन्हें मंच पर धकेला और वहीं मिली तालियों ने जीवन की राह बदल दी। हिमाचली लोक कलाकार मंजू चिश्ती के समूह से शुरुआत और अमीन मलिक मीनू भाई के मार्गदर्शन ने उन्हें पहचान दिलाई। दसवीं में रिलीज हुई उनकी सीडी रज्जमा सुपरहिट रही, जिसके बाद उनके गीत लगातार हिट होते रहे। यही नहीं, उन्होंने 150 से अधिक बच्चों को निशुल्क हिमाचली नृत्य व अभिनय की ट्रेनिंग दी है और वर्तमान में भी बच्चों को ट्रेनिंग देने का काम जारी है।
विज्ञापन


रिकॉर्ड बनाने वाली बेटी

साल 2014 में अपने समूह का पंजीकरण करवाने के बाद रितिका ने 2017 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में चंबा रुमाल की झांकी में भाग लिया। खास बात यह कि वह हिमाचल की पहली महिला कलाकार हैं, जो चार बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां और योगदान

केरल, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रस्तुतियां

जसपाल भट्टी अवार्ड के तहत हंसदा मुखड़ा पुरस्कार

चंबा चौगान रामलीला में 15 वर्षों से ‘सीता’ की भूमिका

फुटबॉल में 4 राष्ट्रीय और हॉकी में 2 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी



मां कांता ठाकुर के सहयोग और आशीर्वाद से ही आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। -रितिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed