{"_id":"607f057c8ebc3ecf1f05bf40","slug":"complaint-to-the-administration-of-boarding-private-vehicles-chamba-news-sml3680542173","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी गाड़ियों में सवारियां ढोने की प्रशासन से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी गाड़ियों में सवारियां ढोने की प्रशासन से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चुराह में निजी गाड़ियों में सवारियां ढोने की शिकायत को लेकर स्थानीय टैक्सी चालक जिला प्रशासन से मिले। चालकों ने जिला प्रशासन को अवगत करवाया कि चुराह के विभिन्न क्षेेेत्रों में निजी गाड़ियों में सवारियां ढोई जा रही हैं, जो गैर कानूनी है। जबकि, टैक्सी परमिट का टैक्स अदा करने के उपरांत भी टैक्सी ऑपरेटर सड़कों पर बेकार बैठे हैं।
निजी वाहन चालक कम किराये का लालच देकर सवारियों को अपनी गाड़ियों में बैठा लेते हैं जबकि सड़कों पर खड़ी टैक्सियों में कोई सवारी नहीं आती। टैक्सी चालकों यासीन, यशपाल, दुनी चंद, अंकित, गोपाल सिंह, अशोक कुमार और लेखराज ने बताया कि चुराह स्टेशन के चांजू, चरड़ा, नकरोड़, देहरोग, चिल्ली, भराड़ा, हिमगिरी, कल्हेल, बड़ोह, जसौरगढ़, डुगली सहित अन्य क्षेत्रों में निजी वाहन मालिक गैर कानूनी तरीके से सवारियां ढो रहे हैं।
कोई भी विभाग निजी वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसकी वजह से टैक्सी ऑपरेटरों को अपनी टैक्सियों का टैक्स चुकाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि चुराह में निजी वाहनों में सवारियां ढोने वाले निजी वाहन मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।