फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Compensation amount put in someone else's account

Chamba News: किसी और के खाते में ही डाल दी मुआवजा राशि

Thu, 03 Aug 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 03 Aug 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Compensation amount put in someone else's account
सलूणी (चंबा)। उपमंडलाधिकारी कार्यालय सलूणी की ओर से मवेशी की मौत पर मिलने वाली करीब तीस हजार की मुआवजा राशि को प्रभावित के बजाय किसी और के खाते में डालने का मामला प्रकाश में आया है। मामले के तूल पकड़ने पर अब प्रशासनिक अधिकारी मुआवजा राशि बैंक से निकाल कर खर्च करने वाले खाताधारक से ही रिकवरी की बात कह रहे हैं। ऐसा न करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन

पीड़ित करीम मोहम्मद पुत्र हसनदीन निवासी जल्ला ने बताया कि 31 अगस्त 2021 में भारी बारिश के बाद डांड नाले में जलस्तर बढ़ने से उसकी एक गाय मलबे में दब कर मर गई। इसके बाद शासन-प्रशासन के आदेशानुसार उन्होंने गाय का केस बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा जिसे बाकायदा स्वीकृति भी मिल गई। इतना ही नहीं, सहायता राशि के तौर पर पैसा भी स्वीकृत हो गया। उन्होंने समस्त दस्तावेज प्रशासनिक कार्यालय में जमा करवाए लेकिन, अब जाकर उन्हें पता चला है कि उन्हें मिलने वाली स्वीकृत राशि को उपमंडलाधिकारी कार्यालय की ओर से किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में डाल दिया गया है। प्रभावित ने बताया कि बीते एक वर्ष से वह कार्यालय के चक्कर काट रहा है। ऐसे में उपमंडलाधिकारी कार्यालय से हुई त्रुटि की वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने उनकी स्वीकृत मुआवजा राशि को पत्नी के खाते में डालने का उपमंडलाधिकारी से आग्रह किया है।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी नागरिक नवीन कुमार शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि क्लेरिकल मिस्टेक के चलते इस प्रकार की समस्या पेश आई है। बहरहाल, दोनों पार्टियों को बुलाकर प्रभावित के पैसे लौटाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि प्रभावित की मुआवजा राशि जिस खाते में पड़ी है उसका खाताधारक पैसे नहीं लौटता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एफआईआर तक दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed