फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM was addressing from Mandi, laptops were already distributed to MLA in Chamba

मंडी से सीएम कर रहे थे संबोधित, चंबा में विधायक से पहले ही बंटवा दिए लैपटॉप

Wed, 08 Jun 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
CM was addressing from Mandi, laptops were already distributed to MLA in Chamba
मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान चंबा कॉलेज में लैपटॉप वितरण में मेधावीयों को सम्मानित करते सदर व? - फोटो : Chamba
चंबा। सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत चंबा कॉलेज में लैपटॉप आवंटन मुख्यमंत्री कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही शुरू हो गया। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे वहीं, दूसरी ओर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग ले रहे चंबा सदर के विधायक पवन नैयर के माध्यम से विभाग ने विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

समारोह के साथ लगती एलसीडी में मुख्यमंत्री संबोधित करते दिख रहे थे। विभागीय निर्देश थे कि मुख्यमंत्री का संबोधन खत्म होने के बाद ही आवंटन किया जाना था। सवाल यह है कि यह व्यवस्था कैसी बनी, इस बारे कुछ कह पाना फिलहाल मुश्किल है। दूसरी ओर दूसरी विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री का संबोधन खत्म होने के बाद ही लैपटॉप वितरण शुरू किया।
विज्ञापन

पिछले दो से तीन सालों से कोरोना महामारी और लैपटॉप टेंडर मामला बार-बार लटकने के कारण समय पर वितरण नहीं हो सका। लिहाजा पुरानी व्यवस्था को छोड़कर सरकार ने इस बार विधानसभा स्तर पर लैपटॉप वितरण करने का निर्णय लिया। इसके लिए जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विधायक मुख्यातिथि रहे। मगर चंबा में मुख्यमंत्री संबोधन के बीच ही लैपटॉप का आवंटन शुरू कर दिया। इस मामले में खूब चर्चा भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि इस बारे उन्हें जानकारी नहीं है। कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद लैपटॉप आवंटन किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed