{"_id":"6519a77036914d00f5074938","slug":"cm-did-not-take-flower-bouquet-from-congress-leaders-who-arrived-to-welcome-him-chamba-news-c-88-1-ssml1006-8909-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्वागत के लिए पहुंचे कांग्रेस नेताओं से सीएम ने नहीं लिए पुष्पगुच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्वागत के लिए पहुंचे कांग्रेस नेताओं से सीएम ने नहीं लिए पुष्पगुच्छ
Sun, 01 Oct 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सदर के विधायक नीरज नैय्यर की दिवंगत माता की रस्म पगड़ी में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हेलिकाप्टर से उतरकर कांग्रेस नेताओं के हाथ से पुष्पगुच्छ लेने से मना कर दिया।
उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह के स्वागत के लिए पहले ही इनकार कर दिया था तो क्यों पुष्पगुच्छ लेकर आ रहे हो। मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलने पर जिले के कुछ स्वयं भू नेता हाथ में पुष्प गुच्छ लेकर हेलिपैड पर पहुंच गएमुख्यमंत्री के हेलिकाप्टर से उतरते ही ये नेता फोटो खिंचाने के लिए हाथ में पुष्प गुच्छ सीएम की तरफ बढ़े। नेताओं ने सीएम को पुष्प गुच्छ देने का प्रयास किया तो उन्हें उसे लेने से इनकार कर दिया। साथ में नेताओं को फटकार लगाई कि इसके लिए उन्होंने पहले ही इनकार कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे सदर के विधायक के घर रवाना हो गए।