फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cleanliness campaign to be conducted in all development blocks on first Sunday

Chamba News: पहले रविवार को सभी विकास खंडों में चलाएं सफाई अभियान

Mon, 10 Jun 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Jun 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign to be conducted in all development blocks on first Sunday
चंबा। जिले में हर माह पहले रविवार को सभी विकास खंडों में संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित कर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने यह निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने 16 जून से स्वच्छता अभियान को शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कार्यान्वित की जा रहीं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर डीसी कार्यालय में बैठक हुई। उपायुक्त ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम में विभिन्न कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने विशेषकर पांगी विकासखंड में निर्धारित समयसीमा में मनरेगा कामगारों को भुगतान करने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत जिले में कृषि एवं संबंधित गतिविधियों को और बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके लिए खंड विकास अधिकारियों से उचित कदम उठाने को कहा। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना-आपदा प्रभावित तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए विकासखंड स्तर पर तैनात विभागीय तकनीकी कर्मचारियों को भी जरूरी निर्देश दिए। बैठक में कार्यवाही का संचालन उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर ने किया। अर्थशास्त्री जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विनोद कुमार, खंड विकास अधिकारी रमनवीर चौहान, मनीष कुमार, सुषमा कुमारी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed