{"_id":"5eb9827a8ebc3e907b73e8f5","slug":"civil-corporation-labour-stop-work-chamba-news-sml3326882176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सप्लाई कारपोरेशन के मजदूरों ने काम किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सप्लाई कारपोरेशन के मजदूरों ने काम किया बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सिविल सप्लाई कारपोरेशन बालू स्थित दो राशन के गोदामों में काम करने वाले 20 मजदूरों ने कोरोना महामारी से बचाव के उचित इंतजाम नहीं होने पर सोमवार को काम बंद कर दिया।
मजदूर कोविड-19 से बचाव के लिए उन्हें जरूरी सुरक्षा उपकरण न मिलने और बाहरी राज्यों से आने वाली राशन की खेप वाले ट्रकों को सैनिटाइज न करने से नाराज थे।
इसको देखते हुए मजदूरों ने एकता दिखाते हुए मांगें पूरी नहीं होने तक काम पर न आने को चेताया। सूचना मिलने के बाद कारपोरेशन के मैनेजर ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों की मांगों को पूरा करने की हामी भरी। इसके बाद मजदूर काम पर लौट आए।
विज्ञापन
कोविड-19 संकट से बचाव के लिए शासन-प्रशासन, विभिन्न विभागों लोगों के बचाव के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। वहीं, जिला चंबा में बाहरी राज्यों से डिपुओं के लिए राशन की खेप लेकर पहुंचने वाले ट्रकों को बिना सैनिटाइज किए प्रवेश दिया जा रहा था। इतना ही नहीं, सिविल सप्लाई कारपोरेशन के मैहला और चंबा के बालू में दो गोदाम हैं। कारपोरेशन का एक गोदाम आयुर्वेदिक अस्पताल बालू से महज बीस फीट की दूरी पर है। इसके साथ ही वहां पर सब्जी मंडी भी है।
ऐसे में मजदूर कोविड-19 के संक्रमण से संक्रमित न हो इसके लिए ग्लब्ज, मास्क और बाहर से आने वाले ट्रकों को सैनिटाइज करने की मांग पर अड़े थे। मैहला विकास खंड के बालू गोदाम में 60 जबकि, चंबा के उपभोक्ताओं के गोदाम में 75 डिपो धारक आते हैं। मजदूर मांग कर रहे थे। सभी डिपो होल्डर सामान लाने के लिए गोदामों में न आकर महज सात से आठ ही आए।
इससे उन्हें कार्य करने में सहूलियत मिलेगी। दोपहर बाद कारपोरेशन के मैनेजर ने मौके पर पहुंच कर मजदूरों की मांग को पूरा करते हुए उन्हें उचित सुरक्षा का सामना उपलब्ध करवाया। इसके साथ ही बाहर से आने वाले ट्रकों को सैनिटाइज करने की अनुमति दी। इसके बाद मजदूर काम पर लौटे।
सिविल सप्लाई कारपोरेशन के मैनेजर संतराम ने बताया कि गोदामों में काम करने वाले मजदूरों को ग्लब्ज और मास्क प्रदान करवा दिए गए हैं। इसके अलावा अब गोदाम में पहुंचने वाले ट्रकों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद ही उसे खाली किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ट्रकों को खाली करने के बाद उसे दोबारा सैनिटाइज किया जाएगा। मजदूरों की सुरक्षा के लिए कारपोरेशन हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।