{"_id":"5f5cf9ae8ebc3e4d665b5533","slug":"civic-amenities-chamba-news-sml344900824","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की बैठक शनिवार को बचत भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील जरयाल ने की। बैठक में विभिन्न खंडों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
न्यू पेंशन स्कीम की खामियों को लेकर चर्चा की गई। पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिए रणनीति तैयार की गई। उन्होंने बताया कि महासंघ ने विधायकों के माध्यम से सरकार को पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए ज्ञापन भेजा है। पुरानी पेंशन योजना कर्मचारी हित में है। जबकि न्यू पेंशन स्कीम में कई खामियां हैं। इसके चलते सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ेंगी। उन्होंने बताया कि विस चुनावों के दौरान सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारी कोरोना महामारी के दौरान जान जोखिम में डालकर ड्यूटी दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए। ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।
बैठक में महिला विंग अध्यक्ष रंचना महाजन, जिला महासचिव महिला विंग, सुषमा चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चौगान, महासचिव विजय शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष अमित जरयाल, जिलाध्यक्ष अजय जरयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन राणा, जिला कोषाध्यक्ष व्यास देव, खंड चंबा अध्यक्ष विशाल सिंह मियां, महासचिव खंड चंबा दिनेश कुमार, हरदासपुरा खंड के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।