फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   City's damaged drinking water lines will be replaced with Rs 13 crore

Chamba News: 13 करोड़ रुपये से बदली जाएंगी शहर की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनें

Tue, 24 Oct 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
City's damaged drinking water lines will be replaced with Rs 13 crore
चंबा। शहर में सड़ी-गली पेयजल लाइनों के स्थान पर नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। जलशक्ति विभाग ने अपने स्तर पर इसकी मुहिम आरंभ कर दी हैं। इसके तहत 13 करोड़ रुपये से शहर में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनें बदलने का निर्णय लिया है। विभाग ने कार्य संबंधी कार्य ठेकेदार को आवंटित कर उसके तहत कार्य करवाना भी आरंभ कर दिया है। विभाग ने ठेकेदार को वर्ष 2024 तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया हैं।
विज्ञापन

साथ ही उसे चेताया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खैर, शहर में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों के बदल दिए जाने से लोगों को राहत ही मिलेगी। जिला मुख्यालय चंबा में वर्षों से बिछी पेयजल लाइनों को बदला नहीं जा सका है। जिस कारण अकसर नालियों और संकरी गलियों से होकर गुजरने वाली पेयजल लाइनों के लीक होने पर उसे बदलना विभाग के लिए भी चुनौती से कम नहीं रहता है। इतना ही नहीं, जगह-जगह पर सड़-गल चुकी पेयजल लाइनों को बदलने की मांग शहर के पेयजल उपभोक्ता लंबे समय से उठाते आ रहे हैं। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए आखिरकार विभाग की ओर से शहर में क्षतिग्रस्त लाइनों को बदलने के लिए एक प्रस्ताव बनाकर आलाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा। जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलने के बाद विभाग की ओर से कार्य संबंधी टेंडर आवंटित करवा कर कार्य आरंभ किया गया है। विभाग ने सर्वप्रथम गुल्यानी नामक स्थान से पेयजल लाइन की पाइपों को बदलने संबंधी कार्य को शुरू करवाया है। इसके बाद शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिछाई गई पेयजल लाइनों की बारी आएगी। कुल मिला कर जलशक्ति विभाग ने जलजनित रोगों से शहरवासियों को बचाने के लिए अपने मास्टर प्लान के तहत कार्य को अमलीजामा पहनाना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजिंद्र सिंह ने बताया कि शहर में गल-सड़ चुकीं पेयजल लाइनों को बदल कर नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। 13 करोड़ रुपये से यह कार्य होगा। इसके तहत गुल्याणी से पेयजल लाइनों को बदलने का कार्य आरंभ करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed