{"_id":"6197a8425e26af37a36a68b9","slug":"city-council-will-put-up-digital-notice-board-in-the-city-chamba-news-sml3907255191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद शहर में लगाएगी डिजिटल नोटिस बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद शहर में लगाएगी डिजिटल नोटिस बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। नगर परिषद चंबा अपने राजस्व को बढ़ाने की कवायद में जुट गई है। नगर परिषद अब शहर में डिजिटल नोटिस बोर्ड लगाएगी। इस बोर्ड के जरिये शहर के लोग भी विभिन्न तरह की सूचनाएं प्रसारित करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें शुल्क देना होगा। नगर परिषद की ओर से इस तरह की पहल करने का मकसद लोगों की सूचनाओं को शहर के बीचोंबीच सार्वजनिक स्थलों पर दर्शाना है। इससे नगर परिषद को भी अच्छी-खासी आमदनी भी होगी।
जानकारी के मुताबिक शहर में तहसील कार्यालय के आसपास डिजिटल नोटिस बोर्ड को स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। नगर परिषद का मानना है कि बोर्ड ऐसी जगह स्थापित किया जाएगा, जिससे राहगीरों की नजर आसानी से उस पर पड़ सके। प्रदेश के अन्य जिलों मंडी और शिमला के बाद अब जिला चंबा में भी इस तरह की पहल नगर परिषद करने जा रही है। इससे न केवल लोगों को सूचनाएं प्रसारित करवाने के लिए बेहतर मंच मिलेगा, बल्कि यह बोर्ड नगर परिषद की कमाई का साधन भी बनेगा। गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से कई तरह ही सूचनाएं लोगों के संबंध में जारी की जाती हैं। इन्हें भी इस बोर्ड में दर्शाया जाएगा।
चंबा में इस तरह का यह पहला प्रयास होने जा रहा है। डिजिटल बोर्ड को आगामी माह तक स्थापित करने की योजना है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शहर में डिजिटल बोर्ड को स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। शहर के लोग भी शुल्क देकर इस डिजिटल बोर्ड का लाभ ले सकते हैं। जल्द इसकी दरें निर्धारित की जाएंगी। इससे नगर परिषद का राजस्व भी बढ़ेगा।