{"_id":"657895a6491fd0100e02abe9","slug":"city-council-should-take-action-against-negligent-contractors-deputy-commissioner-chamba-news-c-88-1-cmb1003-14146-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करे नगर परिषद : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करे नगर परिषद : उपायुक्त
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा को उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा है। आदेशों के मुताबिक नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को कूड़े को लेकर कोताही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार ज़िला प्रशासन लगातार बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए नगर परिषद के कार्यों की समीक्षा करने के साथ विभिन्न हॉट स्पॉट का निरीक्षण भी कर रहा है। ताकि धरातल पर सफाई को लेकर किए जा रहे प्रयासों बारे पूरी जानकारी मिल सकें। वहीं, दूसरी तरफ गत माह के दौरान भी कूड़ा की प्रोसेसिंग साइट में अव्यवस्थाओं को लेकर मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई के लिए कहा गया। इसी साल जून माह में नगर परिषद चंबा को उच्च न्यायालय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की अनुपालना नहीं करने को लेकर भी 13 लाख रुपये की राशि का जुर्माना किया गया था। जबकि नगर परिषद के नियुक्त ठेकेदार को भी नियमों की अनदेखी को लेकर 25 हजार का जुर्माना किया गया था। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि नगर परिषद चंबा को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए है। ठेकेदार अगर लापरवाही बरत रहे हैं तो नगर परिषद इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करें।