फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chuvadi-Jot road will be improved by 23.50 crores

23.50 करोड़ से संवरेगी चुवाडी-जोत सड़क

Tue, 05 Jul 2022 09:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Chuvadi-Jot road will be improved by 23.50 crores
चंबा। लोकसभा सांसद किशन कपूर ने विधानसभा क्षेत्र भटियात की ग्राम पंचायत सिहुंता और नगर पंचायत चुवाड़ी का दौरा कर पंचायत में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सिहुंता स्थित समुदाय भवन में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतम का मौके पर निराकरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि चुवाड़ी से जोत 23.50 करोड़, समोट से मन्हुता 5.50 करोड़ और बलाना से गोला संपर्क सड़क मार्ग के सुधारीकरण के लिए 7.50 करोड़ की धनराशि को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृति प्रदान करने हेतु लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं जिन्हें जल्द अनुमोदित कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए खगल उठाऊ सिंचाई योजना के लिए 7.50 करोड़ की धनराशि को भी स्वीकृत प्रदान की गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद और विधानसभा में मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरियाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत ग्राम पंचायत सिहुंता में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी लाभार्थियों को डेढ़ लाख के चेक भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने चुवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र भटियात के लिए एक एंबुलेंस देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत साडल के गांव रतराड़ी में अनुसूचित जाति समुदाय भवन बनाया जाएगा जिसके लिए सांसद निधि से 5 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने द्रमण वाया चुवाड़ी-चंबा तीसा नेशनल हाईवे बनाने की बात भी कही। कहा कि अग्निपथ योजना से युवाओं को देश सेवा के साथ-साथ रोजगार भी प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने चुवाड़ी में पथ परिवहन निगम के सब डिपो के भवन लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में निगम का पेट्रोल पंप भी यहां पर स्थापित किया जाएगा। नगर पंचायत चुवाड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 185 मकान बनाए गए हैं जिनमें 80 अनुसूचित जाति वर्ग के मकान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed