फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chuswadi Nagar Panchayat President Kusum Dhiman joins BJP

नपं चुवाड़ी की प्रधान कुसुम धीमान ने थामा बीजेपी का दामन

Fri, 05 Feb 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Chuswadi Nagar Panchayat President Kusum Dhiman joins BJP
भटियात विधायक विक्रम जरयाल के साथ पंचायत समिति के अध्यक्ष अपने समर्थकों संग। - फोटो : Chamba
चुवाड़ी (चंबा)। जिले की एकमात्र नगर पंचायत चुवाड़ी की अध्यक्ष कुसुम धीमान ने अब भाजपा का दामन थाम दिया है। गौरतलब है कि कुसुम धीमान इससे पूर्व 2005 में भाजपा के पार्षद के रूप में जीत दर्ज करवा चुकी हैं।
विज्ञापन

इस बदलाव के बाद अब नगर पंचायत चुवाड़ी की सत्ता पर भाजपा का राज हो गया है। नगर मंडल मुख्यालय चुवाड़ी स्थित लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुए ताजा घटनाक्रम में नगर पंचायत प्रधान कुसुम धीमान ने भाजपा का दामन फिर से थाम लिया है। इसके बाद सामने आए समीकरणों के अनुसार अब नगर पंचायत की कमान भाजपा के हाथ में आ गई है तो वहीं उपाध्यक्ष पद कांग्रेस की झोली में रह गया है।
विज्ञापन

कुल मिलाकर भाजपा को नारी शक्ति का पूरा साथ मिल गया है, जबकि, शेष पुरुष पार्षद ही कांग्रेस के साथ हैं। विधायक बिक्रम जरयाल की अगुवाई में नगर पंचायत प्रधान कुसुम लता दोबारा भाजपा में शामिल हुईं। इस मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष दिव्य चक्षु तथा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुदेश धीमान समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने हाईजैक किए थे भाजपा समर्थित पार्षद
भटियात विधायक बिक्रम जरयाल ने कहा कि नपं चुवाड़ी की भाजपा समर्थित पार्षदों को कांग्रेस ने हाईजैक कर रखा था। बहरहाल, अब नपं अध्यक्ष कुसुम धीमान के भाजपा का दामन थाम लेने से उनके पांव से जमीन ही खिसक गई है।

सत्ता का किया दुरुपयोग
भटियात के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा विधायक गलतफहमी का शिकार हो चुके हैं। पंचायत चुनावों में अधिकांश कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ही जीते हैं, जबकि, जिप चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी पांचवें-छठे स्थान पर ही रहे हैं। कइयों की जमानतें भी जब्त हुई। कहा कि पंचायती चुनावों में भाजपा की ओर से कर्मचारियों पर राजनीतिक दबाव बनाते हुए सत्ता का दुरुपयोग किया गया। इसका फल अब भाजपा को 2022 के चुनावों में जनता स्वयं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed