फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Churah farmers selling peas at throwaway prices

Chamba News: औने-पौने दाम में मटर बेच रहे चुराह के किसान

Wed, 24 Apr 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Churah farmers selling peas at throwaway prices
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की 55 पंचायतों के छोटे किसान सब्जी मंडी के अभाव में पिसते जा रहे हैं। चुराह के निचले क्षेत्रों में मटर की फसल तैयार है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के अभाव में किसानों को मटर के औने-पौने दाम ही मिल रहे हैं। किसानों को मलाल है कि यदि क्षेत्र में सब्जी मंडी होती तो उन्हें मेहनत के अनुरूप ही इसका फल मिल सकता था। वर्षों से चुराह विधानसभा क्षेत्र के किसानों-बागवानों को सब्जी मंडी की सौगात देने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। किसानों-बागवानों को मजबूरन औने-पौने दामों में फसलें बेचनी पड़ती हैं। बड़े किसान-बागवान अपने जोखिम पर अमृतसर, पठानकोट और पंजाब की मंडियों में फसल बेचते हैं।
पिछले वर्ष अक्तूबर में किसानों ने खेतों में मटर की बिजाई की थी। अब अप्रैल में फसल तैयार है। ग्रामीण मटर की तुड़ाई के काम में जुटे हैं। सब्जी मंडी न होने पर व्यापारी किसानों के खेतों में ही 20 से 25 रुपये किलो मटर खरीद रहे हैं। किसानों को मलाल है कि यदि क्षेत्र में सब्जी मंडी होती तो उन्हें औने-पौने दामों में मटर की फसल नहीं बेचनी पड़ती। चुराह क्षेत्र में मटर, फ्रासबीन, टमाटर, बंदगोभी, फूलगोभी इत्यादि की बंपर फसल रहती है। अमित कुमार, संजीव कुमार, केसर सिंह, लोकेश कुमार, प्रमोद कुमार, यासीन मोहम्मद, रफीक, रज्जाक और मोहम्मद यासीन ने बताया कि चुराह में सब्जी मंडी की जरूरत है। उपमंडल के भंजराडू स्थित (आना) में लाखों खर्च कर सब्जी मंडी का भवन तो बनाया गया है, लेकिन इसका आज तक प्रयोग नहीं हो पाया है। इस भवन पर न तो सरकार की नजर पड़ी है और न ही संबंधित विभाग ने इसकी कोई सुध ली। ऐसे में सब्जी मंडी भवन का कोई भी इस्तेमाल न होना क्षेत्र के किसानों को निराश कर रहा है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक चुराह शशिपाल शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। आना में स्थित सब्जी मंडी को लेकर सारी जानकारी एकत्रित कर इसे सुचारू करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed