फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chopper could not land in Bharmour, CM held a meeting with officials in Kariyan

Chamba News: भरमौर में नहीं उतर सका चौपर, सीएम ने करियां में अधिकारियों संग की बैठक

Sun, 31 Aug 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 31 Aug 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
Chopper could not land in Bharmour, CM held a meeting with officials in Kariyan
करियां स्थिति एनएचपीसी के सभागार में आपदा को लेकर बैठक करते मुख्यमंत्री। -स्रोतः प्रशासन
चंबा। भारी बारिश से प्रभावित भरमौर और मणिमहेश यात्रा क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर नहीं उतर सका। पायलट ने दो बार लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर मुख्यमंत्री को चंबा शहर के बाहरी हिस्से करियां स्थित हेलीपैड पर ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सीएम ने करियां स्थित चमेरा चरण-तीन के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ आपदा राहत व पुनर्वास कार्यों को लेकर बैठक की। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री दोपहर 12ः00 बजे पठानकोट से चॉपर के जरिए सीधे भरमौर जा रहे थे, जहां उन्हें प्रभावितों से मिलना था।
विज्ञापन

हालांकि, भरमौर हेलीपैड पर लैंडिंग न हो पाने के कारण उन्हें वापसी करनी पड़ी। इसके बावजूद उन्होंने चौपर से ही भरमौर और मणिमहेश क्षेत्र में हुए नुकसान का हवाई जायजा लिया। उन्होंने कहा कि डीसी और एसपी सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने और ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

करियां स्थिति एनएचपीसी के सभागार में आपदा को लेकर बैठक करते मुख्यमंत्री। -स्रोतः प्रशासन

करियां स्थिति एनएचपीसी के सभागार में आपदा को लेकर बैठक करते मुख्यमंत्री। -स्रोतः प्रशासन

करियां स्थिति एनएचपीसी के सभागार में आपदा को लेकर बैठक करते मुख्यमंत्री। -स्रोतः प्रशासन

करियां स्थिति एनएचपीसी के सभागार में आपदा को लेकर बैठक करते मुख्यमंत्री। -स्रोतः प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed