फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Choli-Lamu Hinling Road is shedding tears over its poor condition

Chamba News: बदहाली पर आंसू बहा रहा चोली-लामू हिंलिंग मार्ग

Fri, 06 Sep 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Choli-Lamu Hinling Road is shedding tears over its poor condition
होली (चंबा)। चोली-लामू हिंलिंग मार्ग बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की मरम्मत करना लोक निर्माण विभाग भूल गया है।
विज्ञापन

बताया कि मार्ग पर गड्ढे पड़ गए हैं। तारकोल भी पूरी तरह से उखड़ गई है। बताया कि इस बारे में कई बार संबंधित विभाग से गुहार लगा चुके हैं, मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह मार्ग करीब बीस साल पहले बना था। आज तक विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है। मार्ग पर क्रैश बैरियर भी नहीं हैं। ऐसे में हर समय हादसा होने का अंदेशा लगा रहता है। मार्ग की दूरी करीब दस किलोमीटर है। यह मार्ग क्षेत्र की लामू और क्वांरसी को आपस में जोड़ता है, मगर विभाग की ओर से इसकी मरम्मत के बारे में प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। दस किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दस किलोमीटर दूरी वाले मार्ग पर जगह-जगह तारकोल उखड़ गई है। विभाग की ओर से इस मार्ग पर तारकोल नहीं बिछाई जा रही है। इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं। - मनोज कुमार
--
इस मार्ग से मरीज को ले जाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। गड्ढों की वजह से हिचकोले खाने पड़ते हैं। विभाग इस मार्ग की मरम्मत के लिए उचित प्रयास करे। - भोटो देवी

--
क्षेत्र में बागवान सेब की पैदावार करते हैं। मार्ग की हालत खस्ता होने से कई बार सेब के कारोबारी नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। विभाग इसे दुरुस्त करे। - मंगत राम

--
एक तरफ नेता सड़क को विकास लकीर कहते हैं, दूसरी तरफ सड़कों की मरम्मत के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मार्ग पर सड़क क्रैश बैरियर भी नहीं है। - अमर नाथ



-----------
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हेम राज का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि मार्ग की मरम्मत के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed