फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chinook helicopter landed for the first time in Bharmour

Chamba News: भरमौर में पहली बार उतरा चिनूक हेलिकाप्टर

Fri, 05 Sep 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Sep 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Chinook helicopter landed for the first time in Bharmour
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान पेश आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए चिनूक हेलिकाप्टर का इस्तेमाल भरमौर में पहली बार किया गया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चंबा में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इससे पूर्व किन्नौर में आई प्राकृतिक आपदाओं में केवल एम-17 हेलिकाप्टर के जरिये ही राहत और बचाव कार्य अंजाम दिए जाते थे, लेकिन इस बार हालात की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रक्षा मंत्री से विशेष आग्रह कर चिनूक हेलिकाप्टर भेजने की मांग की थी। अमेरिका से आयातित यह आधुनिक हेलिकाप्टर चंबा जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन का हिस्सा बना। इसके जरिये भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने में बड़ी सफलता मिली। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं इस पूरे अभियान पर पल-पल नजर बनाए रहे और राहत कार्यों की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed